महाकाल मंदिर में मोस्ट वांटेड विकास दुबे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कर रहा था ये काम

यूपी में 8 पुलिस कर्मियों की हत्या के मोस्टवांटेड पांच लाख के इनामी बदमाश विकास दुबे को बाद में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।कानपुर में 8 पुलिस कर्मियों की हत्या के बाद से विकास दुबे लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था।

उसने उज्जैन के महाकाल मंदिर में  सिक्यॉरिटी गार्ड को अपनी पहचान बताई और फिर उसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गैंगस्टर विकास दूबे को उज्जैन पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया, जिसे अब यूपी पुलिस रिमांड पर ले रही है।

विकास दुबे के दो और साथी प्रभात मिश्रा व बउआ दुबे गुरुवार सुबह पुलिस मुठभेड़ में मारे गए। पुलिस ने बताया कि कानपुर पुलिस टीम फरीदाबाद में गिरफ्तार विकास दुबे के खास प्रभात मिश्रा को ट्रांजिट रिमांड पर लेकर कानपुर आ रही थी.

तभी बीच रास्ते में प्रभात ने पुलिस की पिस्टल छीनकर भागने की कोशिश की, इसी दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग भी कर दी। पुलिस ने भी गोली चलाई तो प्रभात घायल हो गया, अस्पताल में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं विकास का दूसरा साथी बउआ दुबे भी इटावा में मारा गया। यह जानकारी इटावा एसएसपी आकाश तोमर ने दी।

देश की सबसे बड़ी खबर इस समय डाइनामाइट न्यूज़ पर हैं। कानपुर पुलिस हत्याकांड का मोस्ट वांटेड विकास दुबे मैनेजमेंट में सफल हो गया है। यूपी पुलिस पूरी तरह से हुई फेल हुई। इस अपराधी ने मध्य प्रदेश के उज्जैन थाने की पुलिस के समक्ष मनचाहे तरीके से महाकाल मंदिर के पास सरेंडर किया।