न्यूयॉर्क की गलियों में बोल्ड लुक के साथ अपने पालतू डॉगी को घुमाती दिखी प्रियंका

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा की कई बार न्यूयॉर्क की गलियों से फोटोज़ सामने आती रहती हैं. हाल ही में अपने फैशन स्टाइल को लेकर सुर्खियों में रहने वाली प्रियंका फिर से न्यूयॉर्क में दिखाई दीं. इस बार उनकी तस्वीरों के वायरल होने की वजह थी उनका लुक  उसके साथ उनका पालतू डॉगी. दरअसल, प्रियंका चोपड़ा एक प्रोग्राम में शिरकत करने पहुंची थीं, जहां उनके साथ उनका डायना भी था.

इस दौरान प्रियंका ने पहले कुत्ते को गोद में ले रखा था  उसके बाद उसे वॉक करवाती नजर आईं. आपकी जानकारी के लिए बताते चलें कि प्रियंका चोपड़ा का पालतू डॉगी भी उन्हीं की तरह बहुत ज्यादा फेमस है. इतना ही नहीं इस डॉगी का इंस्टाग्राम पर एक एकाउंट भी है, जिसके लाखों फॉलोअर्स हैं. कई बार अपने कपड़े को सुर्खियों में आया ये डॉग प्रियंका को बहुत ज्यादा पसंद है  प्रियंका चोपड़ा कई बार इसके साथ स्पॉट हुई हैं.

वहीं इस दौरान प्रियंका चोपड़ा ने वाइट मिडी ड्रेस पहन रखी थी, जिस पर पिंक फूल बने हुए थे. इस ड्रेस में प्रियंका चोपड़ा बहुत ज्यादा खुबसूरत भी लग रही थीं. अब प्रियंका चोपड़ा की अपने डॉगी के साथ की फोटो को बहुत ज्यादा पसंद किया जा रहा है. तस्वीरों से लग रहा है कि प्रिंयका को डायना को संभालना कठिन हो रहा था  इसके लिए एक्ट्रेस को बहुत ज्यादा मेहनत करनी पड़ रही थी.

अगर प्रियंका चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस फिल्म द स्काई इज पिंक में फरहान अख्तर के साथ नजर आने वाली हैं. इसी सप्ताह 11 अक्टूबर को रिलीज होने वाली इस फिल्म के प्रमोशन के लिए प्रियंका चोपड़ा कुछ दिन से व्यस्त थीं  हिंदुस्तान में इसका प्रचार कर रही थीं. अब प्रिंयका फिर से न्यूयॉर्क चली गईं, जहां से उनकी फोटोज़ सामने आ रही हैं.