शाहिद कपूर के जन्मदिन पर मीरा राजपूत ने शेयर की ये तस्वीर, देख उड़े लोगो के होश

शाहिद कपूर और मीरा राजपूत बॉलीवुड के क्यूटेस्ट कपल में से हैं। मीरा भले ही बॉलीवुड से ना हों लेकिन उनकी लोकप्रियता किसी सेलिब्रिटी से कम नहीं है। आज (25 फरवरी) शाहिद कपूर अपना 41वां जन्मदिन मना रहे हैं।

देशभर से फैन्स उन्हें सोशल मीडिया पर बधाइयां दे रहे हैं। मीरा ने अपने पति के बर्थडे पर एक खास पोस्ट किया है। उन्होंने 3 तस्वीरें शेयर की हैं। एक में शाहिद कपूर समंदर किनारे खड़े हैं। उन्होंने व्हाइट टीशर्ट के साथ ग्रे जैकेट पहना है। दूसरी तस्वीर में शाहिद कूल लुक में हैं और बीच किनारे हैं। वहीं आखिरी तस्वीर में मीरा और शाहिद हैं। दोनों रेत पर लेटे हुए हैं। इसी दौरान मीरा सेल्फी ले रही हैं।