दांतों को मजबूत रखने के लिए करे ये उपाय

दांत जरूर बहुत मजबूत होते हैं। लेकिन ठीक से केयर नहीं करने पर वह भी खराब हो जाते हैं। सड़ने लग जाते हैं, मसूड़ों में समस्‍या पैदा होने लगती है, दांतों में कैविटी लगना, सड़न पैदा होना, मसूड़ों में से खून आना जैसी समस्‍या पैदा होने लगती है।

दांतों की सफाई रखने के साथ ही दूध और दही का सेवन तो करते ही है लेकिन इसके अलावा भी सुपरफूड्स है जिससे दांत मजबूत होते हैं। और रोज इसका सेवन करना चाहिए। तो आइए जानते हैं दांतों को मजबूत करने के वाले 4 सुपरफूड्स के बारे में –

1.डार्क चॉकलेट – दरअसल, एक शोध के मुताबिक, डार्क चॉकलेट में पॉलीफेनोल्स तत्‍व मौजूद होते हैं जो दांतों के बैक्टीरिया को खत्म करने का काम करते हैं। जिससे दांत मजबूत होते
हैं और मसूड़ों में भी आराम मिलता है।

2. सेब –
सेब में मौजूद आयरन शरीर की अन्‍य कमी को तो दूर करता है साथ ही दांतों को भी मजबूत करता है। सेब खाने से दांतों की सफाई भी होती है। साथ ही दांतों में कैविटी भी नहीं बनती है। सेब में सबसे अधिक मात्रा में मिनरल्स और विटामिन मौजूद होते हैं। यह दांतों के लिए अच्‍छे होते हैं।

3. नट्स – नट्स सेहत के लिए अच्छे होते हैं। इसमें प्रचुर मात्रा में मिनरल्स होते हैं। मैग्नीशियम, हाई फाइबर, फॉलिक एसिड, विटामिन ई और बी 6 भी प्रचुर मात्रा में होता है।नट्स के रूप में आप काजू, अखरोट, बादाम, मूंगफली का सेवन कर सकते हैं। इसका सेवन करने से दांतों को भी आराम मिलता है।