मायावती ने घोषित किए बसपा के चार प्रत्याशी , देखें लिस्ट

बसपा ने मंगलवार को कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. भारतेंद्र अरुण को प्रत्याशी घोषित किया है। जिले की नौ सीटों में से चार पर पार्टी अपने प्रत्याशी घोषित कर चुकी है। कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य अतिथि पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली ने कहा कि बसपा सर्वसमाज की पार्टी है।

इसमें सभी जाति व धर्मों का सम्मान है। पूर्व मंत्री श्याम सुंदर शर्मा ने कहा कि भाजपा में महंगाई अपने चरम पर है। महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। थानों में गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही है। बसपा की सरकार बनने पर सबको राहत दिलाई जाएगी।

आगरा मंडल के मुख्य सेक्टर प्रभारी गोरेलाल ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो मायावती के निर्देश पर सभी वर्गों के लोगों को प्रत्याशी बनाया जा रहा है। पार्टी के जिलाध्यक्ष विक्रम सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार हर मोर्चे पर फेल साबित हो रही है। प्रदेश की कानून व्यवस्था, शिक्षा, चिकित्सा व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो चुकी है। विकास के नाम पर केवल ढोल बजाए जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से इस बार मायावती को मुख्यमंत्री बनाने की अपील की।