दिशा रवि की गिरफ्तारी पर भड़कीं ममता बनर्जी, कहा बीजेपी 21 साली की लड़की को…

दिशा रवि को दिल्ली पुलिस के साइबर प्रकोष्ठ के दल ने शनिवार को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोप लगाया कि भारत के खिलाफ वैमनस्य फैलाने के लिए रवि और अन्य ने खालिस्तान-समर्थक समूह च्पोएटिक जस्टिस फाउंडेशन के साथ साठगांठ की। दिल्ली पुलिस ने ट्वीट कर दावा किया, ग्रेटा थनबर्ग के साथ टूलकिट साझा करने वालों में से रवि भी एक थीं।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि रवि को पूछताछ के लिए उनके घर से हिरासत में लिया गया और बाद में टूलकिट बनाने एवं उसके प्रसार में संलिप्तता के आरोप में गिरफ्तार किया गया। रवि बेंगलुरु के एक निजी कॉलेज से बीबीए की डिग्री धारक हैं और वह फ्राइडेज फॉर फ्यूचर इंडिया नामक संगठन की संस्थापक सदस्य भी हैं।

ममता बनर्जी ने कहा कि सरकारी नीतियों का विरोध करने वाले किसी शख्स की गिरफ्तारी करना क्या उचित है। बीजेपी को चाहिए कि वह सबसे पहले अपनी आईटी सेल के खिलाफ शिकंजा कसे जो झूठ फैलाने के काम में जुटी है।

ये दोहरा मानदंड क्यों अपनाया जा रहा है। बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा कि बीजेपी की आईटी सेल के सदस्य तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता होने का ढोंगकर लोगों को फोन कर रहे हैं और उनकी पार्टी की छवि खराब कर रहे हैं। इस पर उन्होंने कोलकाता पुलिस से ध्यान देने को कहा है।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने 22 साल की क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि की टूल किट केस में गिरफ्तारी को लेकर मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि BJP IT सेल 21 वर्षीय लड़की और पत्रकारों को भी नहीं छोड़ रहा रहा है जोकि काफी दुर्भाग्यपूर्ण है।