अर्जुन कपूर के बर्थडे सेलिब्रेशन में मलाइका अरोड़ा ने किया ऐसा , वायरल हुआ विडियो

26 जून को अर्जुन कपूर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। आधी रात से उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं मिलने लगीं। रविवार की रात को इस खास मौके पर अर्जुन कपूर के घर पर एक पार्टी रखी गई।

मलाइका अरोड़ा ने व्हाइट और रेड कलर की ड्रेस पहनी है जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही हैं। पार्टी में उन्होंने अपनी कातिलाना अदाओं का जादू बिखेरा। जब वह डांस करती हैं तो पार्टी में मौजूद अन्य मेहमान उन्हें चीयर करते हैं।

इस पार्टी में उनकी गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा, बहन अंशुला कपूर अपने ब्वॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर के साथ पहुंचीं। पार्टी में अर्जुन कपूर के अन्य दोस्त भी शामिल हुए। सेलिब्रेशन के कई वीडियोज और तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाए रहे। एक वीडियो में मलाइका अपने हिट गाने ‘छैंया छैंया पर डांस करती नजर आईं। दूसरी तरफ अर्जुन दोस्तों के साथ बातचीत करते दिखे।