मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के बीच हुआ ये, अब नहीं करेंगे ये काम

महाराष्ट्र में सिनेमा हॉल्स खुलने के बाद फिल्मों के काम ने जोर पकड़ लिया है। बीते कई महीनों से धीमी गति से चल रहे कामों को अब जल्दी निपटाया जा रहा है। अर्जुन कपूर ने हाल ही में मोहित सूरी की फिल्म ‘एक विलेन रिटर्न्स’ की शूटिंग पूरी की है।

इसके बाद भी अर्जुन फ्री नहीं हैं। वो अपने कई अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में व्यस्त हैं, जिसके चलते वो इस बार क्रिसमस और नए साल के मौके पर भी बिजी रहेंगे। ऐसे में को ईयर एंड का जश्न नहीं मना पाएंगे।

बीते दिनों दिवाली के मौके पर अर्जुन और मलाइका ने खूब एंजॉय किया था और त्योहार को साथ में सेलिब्रेट किया था। मलाइका क्रिसमस और नए साल का सेलिब्रेशन भी अर्जुन के साथ करना चाहती थीं, लेकिन अपने व्यस्त शेड्युल के कारण अर्जुन ने ऐसा करने से मना कर दिया है।