झटपट बनाएं चायनीज भेल, जाने पूरी रेसिपी

चायनीज भेल (Chinese Bhel Recipe) सबको पसंद आती है, मानसून और कोविड टाइम में अगर आप बाहर की चीजों से परहेज कर रहे हैं तो आप घर में भी चायनीज भेल बना कर खा सकते हैं।

जी हां, आज हम आपको यहां चायनीज भेल (Chinese Bhel) रेसिपी के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर आप इन सिंपल टिप्स को फॉलो करते हैं और यहां दी गई सभी सामग्री से भेल बनाते हैं, तो इसका स्वाद काफी मजेदार होगा और आप उंगलियां चाटने पर मजबूर हो जाएंगे। आइए जानते हैं कि घर में मुंबई की स्ट्रीट स्टाइल भेल कैसे बनाएं। ..

चायनीज भेल सामग्री

-उबले नूडल्स : 100 गाम्र

-मुरमुरे : 2 कप

– मैदा : 1 टेबल स्पून

-लंबाई में कटी गाजर और शिमला मिर्च : 1-1

– कटा हरा प्याज : 1 कप

– कटा पत्तागोभी : 1 कप

-विनेगर : 1/2 टी स्पून

– सोया सॉस : 1/2 टी स्पून

– रेड चिली सॉस : 1/2 टी स्पून

-टोमेटो सॉस : 1 टेबल स्पून

– नमक : 1/4 टी स्पून

– नीबूं का रस : 1/2 टी स्पून

-तलने के लिए : तेल

– बटर पेपर : 1

विधि

-सबसे पहले उबले नूडल्स पर सूखी मैदा बुरककर छलनी में डालकर हिलाएं ताकि अतिरिक्त मैदा निकल जाए। अब इन्हें गर्म तेल में सुनहरा होने तक तलकर बटर पेपर पर निकाल लें।

-एक अलग पैन में 1 टी स्पून तेल में हरे प्याज को छोड़कर सभी कटी सब्जियों को नमक डालकर हल्का-सा गलने और पानी सूखने तक पकाएं।

-अब एक बाउल में पकी सब्जियां, तले नूडल्स, मुरमुरे, नीबू का रस और दोनों सॉस डालकर अच्छी तरह चलाएं। अब बारीक कटे हरे प्याज से सजाकर सर्व करें।