संतरे के छिलके से चेहरे को बनाएं सुंदर , जानिए तरीका

संतरा एक ऐसा फल है जो सेहत को कई बीमारियों से बचाने के साथ स्किन का भी खास ख्याल रखता है। संतरा का जूस स्किन पर निखार लौटाता है, जबकि इसके छिलके चेहरे पर होने वाली कई समस्याओं से आपको निजात दिला सकता है। संतरे के पोषक तत्व स्किन के लिए बेहतर माने जाते हैं, जो दाग-धब्बों से राहत दिलाने के साथ रंगत भी बदल सकते हैं।

संतरे में कई पोषक तत्व होते हैं। इसमें कैल्शियम, मैग्नीशियम, विटामिन सी, पोटैशियम, विटामिन बी कांपलेक्स, फास्फोरस, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो संतरे को हमारे स्वास्थ्य के लिए लाभकारी बनाते हैं। आइए नीचे जानते हैं कि चेहरे पर संतरा से क्या-क्या फायदे मिलते हैं। इसका यूज आप कैसे कर सकते हैं।

स्किन के लिए फायदेमंद संतरे का जूस

अगर आप चेहरे पर फेस पैक अप्लाई नहीं करना चाहते तो डाइट में संतरे का जूस शामिल कर लें। यह चेहरे के ब्लैकहेड्स दूर करने में मदद करता है। आप सुबह खाली पेट प्रतिदिन संतरे के जूस पीएं। इसके अलावा संतरे के जूस को चेहरे पर रुई से लगाएं। फिर 10 मिनट बाद पानी से साफ कर लें। ऐसा करने से भी चेहरे का निखार वापस लौट सकता है।

 संतरे का छिलका बदलेगा चेहरे की रंगत

सबसे पहले संतरे के छिलको को धूप में सुखा लें। फिर उसे मिक्सी में अच्छी तरह से बारीक पीस लें। फिर इस पाउडर को हवाबंद डिब्बे में रख लें। अब इस पाउडर में कुछ बूंद गिलाब जल मिलाएं। फिर इसमें जरूरत के अनुसार दूध मिलाना है। इससे तैयार पेस्ट को चेहरे पर लगाना है। पूरी तरह सूखने के बाद कॉटन से उसे साफ करें। हफ्ते में 2 बार संतरे के छिलके का यूज नुस्खा आजमाएं। यह नुस्खा चेहरे का खोया हुआ निखार वापस ला सकता है।

ग्लोइंग स्किन के लिए संतरे का फेस मास्क

सबसे पहले 1 कटोरी में संतरे का गूदा निकालें। अब उसमें चंदन पाउडर, 2 चम्मच गुलाब जल डालें। फिर 2-3 बूंद नींबू का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें। इस तरह आपका फेस मास्क तैयार हो जाएगा। फिर इसे 10 मिनट के लिए चेहरे पर लगाकर छोड़ दें। इसके बाद अपने चेहरे को सादे पानी से धो लें। हफ्ते में 2 बार इसका यूज कर सकते हैं। यह नुस्खा ब्लैकहेड्स और दाग-धब्बे हटाता है।