40 साल के महेन्द्र सिंह धोनी ने किया ये काम , वायरल हो रही तस्वीर

इसी को देखते हुए वो जिम में जमकर पसीना बहा रहे हैं। उन्होंने जिम में जो मेहनत की है उसका उनके शरीर पर भी साफ तौर पर असर दिख रहा है, जिसमें वो अपने नए लुक में काफी फिट और स्लिम नजर आ रहे हैं।

वैसे धोनी की फिटनेस को लेकर तो किसी को कोई शक नहीं है। क्योंकि वो मैदान में होते हैं तो काफी चुस्त-दुरूस्त नजर आते हैं, जिनकी फ्लेसिबिलिटी कमाल की रहती है। विकेट के बीच दौड़ में भी धोनी का कोई सानी नहीं हैं।

एमएस धोनी हाल ही में 40 साल के पूरे हुए हैं। अपनी इस उम्र में भी वो किसी युवा खिलाड़ी से कम फिट नजर नहीं आते हैं। महेन्द्र सिंह धोनी को अपने इस फिट और स्लिम लुक में मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया।

भले ही महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान से तो दूर हैं, लेकिन वो आईपीएल के इस सीजन के दूसरे हाफ के लिए अपने आपको पूरी तरह से फिट रखा है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान एमएस धोनी इस सीजन के बचे सफर के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

आईपीएल का 14वां सीजन अभी करीब-करीब आधा बचा हुआ है। जिसका दूसरा हाफ सितंबर-अक्टूबर में संयुक्त अरब अमीरात में खेला जाएगा। इस सीजन के आगे के मैचों के लिए धोनी अपने आपको पूरी तरह से फिट रखना चाहते हैं।

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान से दूर हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद महेन्द्र सिंह धोनी केवल आईपीएल में ही सक्रिय हैं। जो आईपीएल के 14वें सीजन को कोरोना वायरस के कारण बीच में ही रोक देने के बाद से क्रिकेट से दूर हैं।