माधुरी दीक्षित ने शेयर किया ये विडियो , नज़र आई बेहद खूबसूरत

एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने आज अपनी शादी की 22वीं सालगिरह सेलिब्रेट कर रहे हैं। एक्ट्रेस ने इस खास मौके पर शादी से लेकर अब तक के पलों का एक वीडियो शेयर किया है, जो खूब सुर्खियां बटोर रहा है।


इस वीडियो में माधुरी ने शादी के दिन से लेकर अब तक के अपने रिश्ते के अनोखे सफर को दिखाया है। माधुरी की शादी से लेकर अमेरिका में बिताए कुछ यादगार पल, जिनमें उनके दोनों बच्चे भी नजर आ रहे हैं। वीडियो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा है- ‘हमारे साथ के जादुई 22 साल’। फैंस इस वीडियो को खूब पसंद कर रहे हैं और सालगिरह की बधाई दे रहे हैं।

बता दें माधुकी ने 17 अक्टूबर, साल 1999 को अमेरिकन डॉक्टर श्रीराम नेने से शादी कर ली थी। उस दिन करोड़ों दिल टूट गए थे। शादी के कुछ समय बाद ही एक्ट्रेस विदेश चली गई थीं और पति के साथ वहीं सेटल हो गईं।