लखनऊ: कल्याण सिंह को देखने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह पहुंचे लोहिया अस्पताल , जाने पूरी खबर

राजनाथ सिंह ने इसकी जानकारी देते हुए ट्वीट किया, ‘लखनऊ स्थित राम मनोहर लोहिया अस्पताल में जाकर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री कल्याण सिंह जी के कुशल क्षेम की जानकारी ली. मैं उनके शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से कामना करता हूं.’

इसके अलावा, राजनाथ सिंह ने कोरोना की चपेट में आकर जान गंवाने वाले पत्रकारों, चिकित्सकों और नेताओं के घर जाकर उनके परिवारजनों को सांत्वना दी. शोक संतप्त परिजनों से भेंट के दौरान उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, मंत्री बृजेश पाठक, लखनऊ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, महापौर संयुक्ता भाटिया भी उपस्थित रहीं.

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने लखनऊ स्थित लोहिया अस्पताल पहुंचकर यहां भर्ती पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह (Kalyan Singh) का हालचाल पूछा है.

रविवार को लखनऊ पहुंचे रक्षा मंत्री को जैसे ही पता चला कि कल्याण सिंह की तबियत खराब है और वो अस्पताल में भर्ती हैं उन्होंने अपने कार्यक्रम में बदलाव किया और तुरंत लोहिया अस्पताल पहुंचे.

इस दौरान उनके साथ बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह भी थे. दोनों नेताओं ने लोहिया अस्पताल जाकर पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के स्वास्थ संबंधी जानकारी ली. चिकित्सकों के मुताबिक कल्याण सिंह की हालत स्थिर है.