लॉकडाउन के चलते सोने में आई भारी गिरावट, एक दिन में हुआ इतना सस्ता

इससे पहले सोमवार को देर रात कॉमेक्स वायदे में सोने की कीमत अक्टूबर 2012 के बाद अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गई थी।

 

कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण से बाजार में छाई अनिश्चितता के कारण कॉमेक्स वायदे में सोना 1,732.15 डॉलर प्रति औंस के स्तर तक गया था.

सोने के आयात के मामले में भारत मार्च में चौथे-पांचवें स्थान पर आ गया। अब तक इस मामले में भारत दूसरे स्थान पर था। भारत से ज्यादा सोने का आयात केवल चीन करता रहा है। दरअसल, भारत में सोने के दाम बढ़ने से घरेलू मांग 6 साल के निचले स्तर पर आ गई है।

कोरोना वायरस के कारण देश में लॉकडाउन है और इस कारण सराफा बाजार भी बंद हैं। इस बीच, गुरुवार को Gold future में प्रॉफिट बुकिंग का असर देखने को मिला।

यहां 0.11 फीसदी की गिरावट यानी 51 रुपए सस्ता होकर 44,890 रुपए प्रति 10 ग्राम पर रहा। वहीं Silver futures में 0.39 फीसदी की गिरावट देखने को मिली और यह 170 रुपए सस्ती होकर 42,969 रुपए प्रति किलो बिकी।

वहीं गुरुवार को Spot gold मार्केट बंद रहे। वहीं वैश्विव बाजारों में सोना मामूली महंगा हुआ। इसके पीछे कोरोना वायरस का बढ़ते असर को कारण बताया गया है।