![](https://vision4news.com/wp-content/uploads/2020/01/images-2020-01-14T141925.587.jpg)
मामला 8 जनवरी का है। सिपाही नेगी कश्मीर के गुलमर्ग में ड्यूटी पर तैनात थे। इस दिन ही उनकी वाइफ राजेश्वरी के पास उनकी यूनिट से कॉल आया। इस कॉल में उन्हें बताया गया था कि उनके पति बर्फ वर्षा के बाद से लापता हैं।
भारत का अधिक भाग इन दिनों सर्दी की चपेट में हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में हालात और भी अधिक बुरे हैं। आम जनता के साथ-साथ बर्फबारी का प्रभाव इंडियन आर्मी के सैनिकों पर भी बहुत पड़ रहा है। इस बीच एक झकजोर देने वाली खबर सामने आई है।
इंडियन आर्मी में हवलदार के पद पर तैनात Rajendra singh Negi के परिजनों का इस वक्त रो-रोकर बुरा हाल है। कारण जानकर आप भी परेशान हो जाएंगे। सिपाही नेगी के परिजनों को उनकी यूनिट की ओर से खबर मिली थी कि वह लापता है। इसके बाद जो नई सूचना उनके बारे में आई वह दिल तोड़ने वाली थी। नेगी गलती से पाकिस्तान गुलाम कश्मीर पहुंच गए हैं।