मीठे में बनाएं बेसन का हलवा, जाने रेसिपी

सूजी का हलवा ज्यादातर लोगों को पसंद होता है लेकिन अगर आपको सूजी और गाजर के हलवे के अलावा भी डिफरेंट टेस्ट चखना है, तो आप बेसन का हलवा बना सकते हैं। आइए, जानते हैं इसकी रेसिपी

बेसन का हलवा बनाने के लिए सामग्री
100 ग्राम बेसन
100 ग्राम घी
100 ग्राम चीनी
400 मिलीदूध
10-12 कटे हुए बादाम
10-12 कटे हुए काजू
10-12 कटे हुए पिस्ता
4-5 इलायची का पाउडर

बेसन का हलवा बनाने की विधि
सबसे पहले एक पैन में पूरा घी डाल दें और गैस पर गर्म होने के लिए रख दें।

घी के पिघलने के बाद पैन में बेसन डाल दें और मीडियम आंच पर बेसन को गोल्डन होने तक भून लें।
जब बेसन का रंग बदल जाए और खुशबू आने लगे, तो समझें कि बेसन भून गया है। इसके बाद बेसन घी छोड़ने लगेगा।
4- बेसन को भूनने में आपको करीब 15 मिनट का समय लगेगा।
5- अब बेसन में चीनी डालकर इसे चलाते हुए करीब 4-5 मिनट और भून लें।
बेसन में चीनी डालकर भूनने से हलवा का रंग बहुत अच्छा आता है।
अब गैस को धीमा करके बेसन में दूध मिलाते जाएं।
अब लो फ्लेम पर चलाते हुए गाढ़ा होने तक बेसन को पका लें। साथ ही गुठलियों को ​फोड़ते जाएं।
जब बेसन हलवा जैसा गाढ़ा हो जाए, तो इसमें कटे हुए काजू , बादाम और पिस्ता डाल दें।
हलवा में इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर लें।
आप चाहें तो सर्व करते वक्त या हलवा बनने के बाद ऊपर से 2 चम्मच घी और डाल सकते हैं। इससे स्वाद और बढ़ जाएगा।