इंसानों के साथ सोने-चांदी पर भी देखने को मिला कोरोना वायरस का कहर, जानिये आज का रेट

शुक्रवार को सोने के दामों में 1.4 प्रतिशत यानी लगभग 554 रुपए की गिरावट आई। भारत में सोने की कीमतों में लगातार गिरावट देखी जा रही है। कोरोना वायरस के कारण देश-दुनिया के बाजारों में मची उथल-पुथल के बीच हालांकि चांदी में 0.21 प्रतिशत फीसदी की तेजी दर्ज की गई है। चांदी 33,978 प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

एक महीने में सोने के दामों में 6000 रुपए प्रति 10 ग्राम तक गिरावट आई है। एक माह पहले सोना 45,000 रुपए प्रति 10 ग्राम की स्थिति में था। माना जा रहा है कि कोरोना वायरस के कारण निवेशकों को शेयर बाजार में हुए भारी नुकसान के कारण सोने के दामों में गिरावट आई है। निवेशकों द्वारा अपने नुकसान की भरपाई के कारण सोने को बेचा जा रहा है।