शानदार फीचर के साथ लांच हुई स्पोर्ट बाइक 2021 Panigale V4, जानिए क्या है कीमत

नई-जनरेशन वाली Panigale V4 भारतीय बाजार में दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है। स्टैण्डर्ड वेरिएंट्स मॉडल V4 की कीमत जहाँ 23,50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है, वही बाइक के हाई वेरिएंट ‘S’ trim की कीमत 28.40 लाख रुपे (एक्स-शोरूम) तय की गई है।

Panigale V4 में पिछले साल कुछ अपडेट किये गए थे, इसमें विंगलेट्स, चेसिस और बेहतर परफॉरमेंस के लिए सस्पेंशन को अपडेट किया गया था।

हालांकि बाइक के 2020 मॉडल को कंपनी द्वारा ऑफिशियली लॉन्च नहीं किया गया था। इस बाइक के कुछ यूनिट्स ही ग्राहकों की स्पेशल डिमांड पर भारत लाए गए थे।

अब बड़ी ऑटो कंपनियों में गिने जाने वाली डुकाटी इंडिया ने अपनी स्पोर्ट बाइक 2021 Panigale V4 को लॉन्च कर दिया है। Panigale V4, Panigale V2 से बेहतर स्पोर्ट बाइक है, जिसे भारत में साल 2020 में लॉन्च किया था।

कोरोना वायरस संक्रमण काल में ऑटोमोबाइल कंपनियों को बड़ा आर्थिक नुकसान भुगतना पड़ा है, जिसे पूरा करने को कंपनियां एड़ी से चोटी तक जोर लगा रही हैं।

कंपनियों का मकसद किसी तरह से सेल बढ़ाकर आर्थिक स्थिति को मजबूत करना है। यही वजह है कि कंपनियां इन दिनों नए-नए वेरिएंट की लॉन्चिंग करने में लगी हैं।