हरियाणा के भिवानी में खनन खदान में लैंड स्लाइड , कई लोग लापता

हरियाणा के भिवानी में शनिवार को एक खनन खदान में लैंड स्लाइड की घटना सामने आई है। पुलिस की ओर से मिली जानकारी के अनुसार, इस हादसे में दो लोग घायल हैं और कई लापता बताए जा रहे हैं।

हालांकि, हादसे की जानकारी मिलते ही हरियाणा के कृषि मंत्री जे.पी. दलाल भी मौके पर पहुंच गए। मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इस घटना में कुछ लोगों की मौत हुई है। मंत्री ने कहा कि मैं अभी मृतकों का सटीक आंकड़ा नहीं दे सकता। डॉक्टरों की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई है। हम ज्यादा से ज्यादा लोगों को बचाने की कोशिश करेंगे।

जे.पी. दलाल ने बताया कि अब तक तीन लोग अस्पताल ले जाए गए हैं। 3-4 लोग और हो सकते हैं। प्रशासन को दबे हुए लोगों को जल्द से जल्द निकालने की कोशिश करने के आदेश दिए गए हैं।