LAC पर खड़े हुए भारत और चीन के टैंक, सामने आई रौंगटे खड़े कर देगी ये ताजा तस्वीर

भारत और चीन की आर्मी के बीच बातचीत हो रही है। इस बीच एलएसी से जो नई तस्वीरें आ रही हैं, वो बेहद खास है। ये तस्वीरें बताती हैं कि भारत एलएसी के इंच.इंच पर चीन के सामने है और डोमिनेटिंग हाइट पर भारत की पोस्ट हैं।

 

एक तस्वीर स्पांगुर गैप की है। यहां पर पहाड़ियों पर दोनों ओर भारतीय सेना मौजूद है। वहीं पहाड़ी के पीछे चीन का डिप्लाॅयमेंट है, यहां भारत चीन की हर गतिविधि को आसानी से देख सकता है और चीनी डिप्लाॅयमेंट पर आसानी से हमला बोल सकता है।

अज्ञात स्थल की एक अन्य तस्वीर दिखा रही है कि भारत की सेना ने चीन के सामने मजबूती से तैनाती की है। बर्फ की चादर पर भारत और चीन के सैनिक एक दम सामने सामने हैं।

यहां दोनों सेनाओं के बीच की दूरी मात्र कुछ मीटर है। इसके पीछे भारतीय सेना ने पहाड़ी पर बंकर बना रखे हैं। यहां मुकाबला एक दम टक्कर का दिखाई दे रहा है।

इस बीच भारत चीन सीमा की कुछ चैंकाने वाली तस्वीरें सामने आई हैं जिसमें भारत और चीन की सेनाएं एक दम आमने सामने नजर आ रही हैं। भारतीय टैंक चीन की सेना के मात्र कुछ मीटर की दूरी पर ही तैनात हैं।

यहां साफ नजर आ रहा है कि भारतीय सेना ऊंचाई की जगहों पर मौजूद हैं। इसके साथ ही भारतीय सेना की इन्फ्रेंट्री भी तैनात हैं। साफ पता चल रहा है कि भारतीय सेना यहां मजबूत और निर्णायक पोजीशन पर हैं। यही कारण है कि चीन बातचीत की मेज पर आने के लिए मजबूर हुआ है।

भारत और चीन की सेनाएं पिछले 8 महीनों से एलएसी में आमने सामने खड़ी हैं। गलवान घाटी में जून के दौरान हुए खूनी संघर्ष के बाद हालात बेहद पेचीदा बने हुए हैं। नवंबर तक दोनों देशों के बीच 8 दौर की वार्ता हो चुकी है।

आज यानि 24 जनवरी को एक बार फिर दोनों देश चीन के माॅलडो में 9वें दौर की वार्ता कर रहे हैं। भारतीय पक्ष चीन को अप्रैल 2020 की स्थिति में वापस लौटने की मांग कर रहा है। इसके साथ ही सैन्य बल को भी घटाने की मांग की जा रही है।