कोरोना ने सोने की कीमतों पर डाला प्रभाव, यहाँ जानिये आज का गोल्ड रेट

कोरोना ने लोगों के जन जीवन को तो ध्वस्त किया ही है। साथ ही पूरी दुनिया की अर्थ व्यवस्था भी घुटनों पर आ गई है दुनियाभर के शेयर बाजार धड़ाम हो चुके हैं। ना जाने कितने लोगों की नौकरियां जा रही हैं और जिनकी अगर बची भी है

सोने की कीमत में तेजी आई। सोना 7 साल के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वैश्विक स्तर पर सोने का वायदा भाव शुक्रवार सुबह 0.35 फीसद या 5.97 डॉलर की तेजी के साथ 1689.70 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

जिस प्रकार 2008 के वैश्विक वित्तीय संकट के दौरान शेयर मार्किट और सोने के भाव में गिरावट आई थी, लेकिन कुछ समय बाद सोने में बहुत ज्यादा तेजी देखने को मिली थी। और 2011 में सोने का रिकॉर्ड काफी ज्यादा ऊंचाई पर जा पहुंचा। उस समय कॉमेक्स पर सोने का भाव 6 सितंबर, 2011 को 1,911.60 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था।