जानिए आज का राशिफल , क्या कहते है आपके भाग्य के सितारे

मेष: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। उच्च अधिकारी से सहयोग लेने में सफल होंगे, लेकिन वाणी पर संयम बनाए रखें। व्यर्थ की परेशानी और उलझनें मिल सकती हैं।

 

वृष: आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। केमद्रुम योग वाणी को प्रभावित करेगा। ऐसा व्यवहार न करें, जिससे रिश्ते खराब हों। मन को शांत रखेंं। धार्मिक कार्यों में मन लगाएं।

मिथुन: आपकी राशि पर केमद्रुम योग रहेगा। व्यर्थ की भावुकता हानिकारक होगी। झगड़ा-विवाद या दूसरे के मामले में हस्तक्षेप कष्टकारी हो सकता है। संयम बरतना जरूरी है।

कर्क: केमद्रुम योग की स्थिति स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। मौसम के रोग के प्रति सचेत रहें। किसी तरह का जोखिम न उठाएं। रचनात्मक कार्यों में मन लगाएं।

सिंह: कर्मक्षेत्र में बाधाएं केमद्रुम योग के कारण आएंगी। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक मामलों में धैर्य बनाए रखें।

कन्या: व्यक्ति विशेष के कारण तनाव मिल सकता है। पिता या संबंधित अधिकारी के कारण परेशानी मिलेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। संयम से काम लें।

तुला: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पिता या धर्मगुरु के कारण कष्ट मिल सकता है। व्यावसायिक व्यस्तता बढ़ेगी। सामाजिक और धार्मिक कार्यों में रुचि लेंगे।

वृश्चिक: चाही या अनचाही यात्रा की संभावना है। मन महात्वाकांक्षी रहेगा। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिल सकती है, लेकिन पारिवारिक मामलों में धैर्य रखें।

धनु: दांपत्य जीवन सुखमय होगा, लेकिन ससुराल पक्ष से तनाव मिल सकता है। वाणी पर संयम रखें। स्वास्थ्य और प्रतिष्ठा के प्रति सचेत रहें। किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा।

मकर: आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। किसी कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

कुंभ: जीवनसाथी का सहयोग एवं सानिध्य मिलेगा। रिश्तों में मधुरता आएगी। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। व्यावसायिक मामलों में सफलता मिल सकती है।

मीन: बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, सम्मान, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। शासन सत्ता का सहयोग रहेगा।