जानिए सोशल मीडिया पर महिला ने किया ऐसा, हो गई 5 महीने की जेल

तुर्की में महिला ने सोशल मीडिया पर मर्दों को लेकर कुछ ऐसा ट्वीट कर दिया, जिसकी वजह से 5 महीने कर उसे जेल हो गई । डेली रिपोर्ट के अनुसार तुर्की में रहने वाली 34 साल की पिनार यिलदिरिम को 5 महीने की सजा सुनाई गई है। कोर्ट में उनके द्वारा किए गए ट्वीट को पुरुषों के लिए अपनामजनक पाया गया है, जिसके बाद उन्हें जेल जाने का आदेश दे दिया गया। हालांकि महिला इस बात पर सफाई दे रही हैं, लेकिन उनकी कोई सुन ही नहीं रहा।

पिनार यिलदिरिम, तुर्की में महिला अधिकारों के लिए लड़ने वाली कार्यकर्ता हैं। इसके साथ ही वह सोशल मीडिया एनफ्लुएंसर भी हैं। इसकी वजह से उनके द्वारा किए गए ट्वीट पर दी गई सजा सुर्खियों पर है। इसमें दिलचस्प बात यह है कि महिला का कहना है कि ट्विटर पर लिखी गई उसकी टिप्पणी को गलत ढंग से पेश किया गया है।

टर्किश लेखिका और महिला अधिकारों के लिए काम करने वाली पिनार यिलदिरिम ने दावा किया है कि उनके ट्वीट के साथ छेड़खानी की गई है। उन्होंने ट्वीट किया था- I still like man,जिसे तोड़ मरोड़ कर I don’t like man के रूप में पेश किया गया। इसी ट्वीट को पुरुषों के लिए अपमानजनक बताकर पिनार को मजा सुना दी गई। इस फैसले को लेकर देश की महिलाओं में गुस्सा है। उनका कहना है कि केवल एक ट्वीट के लिए किसी को जेल भेजना गलत बता है।