मेष, मिथुन, तुला और वृश्चिक राशि के लोगों के जीवन में आने वाला …जानें आज का भविष्यफल

कुल 12 राशियां होरोस्कोप (Horoscope) होती हैं और हर व्यक्ति की राशि अलग-अलग होती है। अगर आपको अपनी राशि का पता है तो उसकी मदद से आप इस पोस्ट के जरिए जान सकते हैं कि आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा ?

मेष राशि (Aries Horoscope Today) 

किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। माता से धन की प्राप्ति हो सकती है। विदेश यात्रा के योग भी बन रहे हैं। पारिवारिक समस्याएं परेशान कर सकती हैं, जिस से रहन-सहन कष्टमय रहेगा। स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे, जिसकी वजह से खर्चों की अधिकता रहेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।
शुभ अंक- 1
शुभ रंग- बादामी

वृषभ राशि (Taurus Horoscope Today) 

आज आपके जीवन में अचानक कोई पुराना मित्र आ सकता है। साथ ही आज किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। कारोबारी कार्यों में मन लगेगा, लेकिन भागदौड़ बढ़ सकती है। लाभ के अवसर मिलेंगे। सेहत का ध्यान रखें। माता से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- सफेद

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)

शैक्षिक कार्यों के आज अच्छे परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं। आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे। मन में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। सन्तान के स्वास्थ्य में सुधार होगा। भाई-बहनों का साथ मिलेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- हरा

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)

अपनी भावनाओं को वश में रखें। परिवार में व्यर्थ के क्रोध से बचें। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार का विस्तार हो सकता है। घर-परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। खर्चों की अधिकता से मन चिंतित हो सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- गुलाबी

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)

आज पिता से आर्थिक सहयोग मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा। क्रोध एवं आवेश की अधिकता हो सकती है। पारिवारिक जिम्मेदारी बढ़ सकती हैं। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग भी बन रहे हैं। आय में कमी एवं खर्च अधिक की स्थिति हो सकती है।
शुभ अंक- 9
शुभ रंग- पीला

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)

नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है। मन में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। खर्चों की अधिकता रहेगी। वाहन सुख में वृद्धि होगी। अफसरों का सहयोग मिलेगा। धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है। शैक्षिक कार्यों में लाभ मिलेगा।
शुभ अंक- 6
शुभ रंग- नीला

तुला राशि (Libra Horoscope Today) 

आज पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। आय वृद्धि होगी। मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। क्रोध से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। नौकरी में अफसरों से विवाद हो सकता है सतर्क रहें।
शुभ अंक- 2
शुभ रंग- केसरिया

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today) 

विभिन्न कार्यों से आय में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। किसी पुराने मित्र से पुनः सम्पर्क हो सकता है। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। क्रोध एवं आवेश से बचें। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वस्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर ध्यान दें।
शुभ अंक- 8
शुभ अंक- लाल

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)

शैक्षिक कार्यों के लिए विदेश जाने के योग बन रहे हैं। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं, परन्तु किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है। कुटुम्ब के किसी बुजर्ग से धन की प्राप्ति हो सकती है। मित्रों से भेंट होगी।
शुभ अंक- 4
शुभ रंग- सुनहरा

मकर राशि  (Capricorn Horoscope Today)

मन में नकारात्मक विचारों का प्रभाव हो सकता है। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। स्थान परिवर्तन भी हो सकता है। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। वाणी में मधुरता रहेगी। आत्मविश्वास बहुत रहेगा, लेकिन कारोबार पर ध्यान दें। कठिनाइयां आ सकती हैं। पारिवारिक जीवन कष्टमय रहेगा।
शुभ अंक- 7
शुभ रंग- आसमानी

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)

मन थोड़ा विचलित रहेगा संयम रखें। आज आपके जीवन साथी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता। उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा, जिससे मानसिक तनाव रहेगा। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
शुभ अंक- 5
शुभ रंग- ब्राउन

मीन राशि (Pisces Horoscope Today) 

आज बातचित में सन्तुलित रहें। बेवजह किसी से उलझे नहीं। सन्तान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। परिवार का साथ मिलेगा, जिससे मानसिक शान्ति रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी रहेगी। क्रोध करने से बचें। खर्चों की अधिकता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी। किसी मित्र से नए काम का प्रस्ताव मिल सकता है।
शुभ अंक- 3
शुभ रंग- पीला