जानिए इन राशियों को मिलेगा धन का लाभ, बस न करे ये काम

वृष: भावुकता आपके लिए तनाव दे सकती है। पारिवारिक या व्यावसायिक मित्रों से एक दूरी बनाकर रखें, जबकि जीवनसाथी और किसी करीबी का सहयोग मिलेगा।

 

मिथुन: शाही खर्च से बचना होगा, लेकिन संतान के लिए व्यय करना हितकर होगा। कुछ शिक्षा प्रतियोगिता के लिए भी व्यय करना पड़ेगा। संयम से काम लें।

कर्क: व्यावसायिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। रचनात्मक कार्यों में सचेत रहने की आवश्यकता है। ईश्वर की आराधना करें।

सिंह: महिला अधिकारी से सहयोग लेने में सफल रहेंगे। रुका हुआ कार्य संपन्न होगा। जीवनसाथी से कुछ तनाव भी मिल सकता है। वाणी पर संयम रखना ही हितकर होगा।

कन्या: यात्रा के समय अपने स्वास्थ्य एवं वस्तुओं की सुरक्षा करें। सतर्क रहकर ही यात्रा करें। मूल्यवान वस्तु के खोने या शारीरिक पीड़ा से कष्ट मिल सकता है।

तुला: संबंधित अधिकारी या घर के मुखिया के कारण तनाव मिल सकता है। व्यर्थ के वाद-विवाद को टालें, लेकिन बुद्धि और विवेक का समावेश आपकी प्रगति में सहायक होगा।

वृश्चिक: दांपत्य जीवन सुखमय होगा। व्यावसायिक प्रयास भी सार्थक होंगे। रुका हुआ कार्य संपन्न हो सकता है। रचनात्मक कार्यों में मन लगाए, सफलता मिलना तय है।

धनु: विरोधी सक्रिय रहेगा। रोग और शत्रु का दमन करना ही हितकर होगा, लेकिन पारिवारिक सदस्यों के साथ मित्रवत व्यवहार करना आपके लिए हितकर होगा।

मकर: शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आर्थिक मामलों में सुधार होगा, लेकिन फिर भी आर्थिक दबाव बना रहेगा। सोच-समझकर ही कोई निर्णय लें।

कुंभ: पारिवारिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे। शिक्षा प्रतियोगिता के लिए कुछ धन व्यय होगा, जो भविष्य में सुखद होगा। रचनात्मक प्रयास से सफलता मिलना तय है।

मीन: किया गया पुरुषार्थ सार्थक होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होगा। आर्थिक मामलों में भी सफलता मिलगी।