दिल्ली में कम हुई कोरोना की रफ्तार , जानिए अब क्या हटेगा लॉकडाउन

कोरोना के बेकाबू हुए मामलों के बाद दिल्ली में 19 अप्रैल को लॉकडाउन लागू किया गया था। इसके बाद लगतार लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाया गया और अब तक 4 बार लॉकडाउन को बढ़ाया गया है। फिलहाल दिल्ली में 24 मई की सुबह तक लॉकडाउन लागू है।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जब इस बारे में सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा कि उपराज्यपाल अनिल बैजल से इस मामले पर चर्चा करेंगे और उसके बाद फैसला लेंगे।

दिल्ली में बीते कई दिनों से रोजाना दर्ज किये जाने वालों आंकड़े में कमी आ रही है। दिल्ली में अब संक्रमितों का कुल आंकड़ा बढ़कर 14,09,950 हो गया है और अब तक 22,579 लोगों की जान जा चुकी है।

दिल्ली में फिलहाल पॉजिटिविटी रेट भी 5 फीसदी के पास पहुंच गया है। ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि क्या अब दिल्ली अनलॉक होगी? यानी दिल्ली में लगा लॉकडाउनक्या अब खत्म हो जाएगा?

देश में कोरोना का कहर जारी है। लेकिन दिल्ली में कोरोना की रफ्तार थोड़ी कम हुई है। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 3,231 मामले दर्ज किये गए और 233 लोगों की मौत हो गई।