यहाँ जाने 2023 में कब-कब कौन-कौन से पड़ रहे त्योहार और व्रत

 साल 2023 का जनवरी महीना धर्म और ज्‍योतिष की नजर से बहुत खास रहने वाला है. इस महीने कई अहम व्रत-त्‍योहार पड़ने वाले हैं. साथ ही महत्‍वपूर्ण ग्रह गोचर भी हो रहे हैं. इस लिहाज से यह पूरा महीना ही उत्‍सवों, पूजा-पाठ और ग्रह-नक्षत्रों की उठा-पटक से भरा हुआ है. इस महीने खरमास खत्‍म होने से शुभ-मांगलिक कार्य भी शुरू हो जाएंगे. जैसे- शादी-विवाह, गृह प्रवेश, मुंडन आदि कार्य शुरू हो जाएंगे. जनवरी की शुरुआत में ही 2 जनवरी को पुत्रदा एकादशी पड़ रही है. इसके बाद पौष पूर्णिमा, मकर संक्रांति, पोंगल सहित कई व्रत-त्योहार पड़ रहे हैं. इसके अलावा इस महीने गणतंत्र दिवस, स्वामी विवेकानंद जयंती, सुभाष चंद्र बोस जयंती और शहीद दिवस भी पड़ रहे हैं. साथ ही इस महीने शनि गोचर, सूर्य गोचर जैसे अहम ज्‍योतिषीय बदलाव भी होने वाले हैं. इसके अलावा मंगल की चाल में भी परिवर्तन होगा.

2 जनवरी 2023 – साल का पहला व्रत पौष पुत्रदा एकादशी
4 जनवरी 2023 – प्रदोष व्रत (शुक्ल)
06 जनवरी 2023 – पौष पूर्णिमा व्रत, माघ स्नान प्रारंभ
10 जनवरी 2023 – गणेश संकष्टी चतुर्थी
13 जनवरी 2023 – मंगल मार्गी
13 जनवरी 2023 – लोहड़ी पर्व
14 जनवरी 2023 – सूर्य गोचर
14 जनवरी 2023 – मकर संक्रांति, सूर्य उत्तरायण, लोहड़ी
15 जनवरी 2023 – पोंगल
17 जनवरी 2023 – शनि गोचर
18 जनवरी 2023 – षटतिला एकादशी व्रत
19 जनवरी 2023 – प्रदोष व्रत (कृष्ण)
20 जनवरी – मासिक शिवरात्रि
21 जनवरी 2023 – माघ (मौनी) आमावस्या
22 जनवरी 2023 – माघ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ
23 जनवरी 2023 –  सुभाष चंद्र बोस जयंती
26 जनवरी 2023 – बसंत पंचमी ( सरस्वती पूजा),  गणतंत्र दिवस
28 जनवरी 2023 – रथ सप्तमी
30 जनवरी 2023 – माघ गुप्त नवरात्रि समाप्त, शहीद दिवस