सर्दियों में कब्ज से राहत पाने के लिए क्या खाएं और किन चीजों से करें परहेज, जानें एक्सपर्ट से

सर्दी में कब्ज की समस्या काफी बढ़ जाती है, जिस कारण व्यक्ति काफी परेशान रहने के साथ खाना भी ठीक से नहीं खा पाता हैं। यह स्थिति हमें गर्मियों की तुलना में ठंड के महीनों में अधिक प्रभावित करती है। सर्दी में कब्ज होने के कई कारण हो सकते हैं जैसे कम पानी पीना, चाय, कॉफी या गर्म चॉकलेट का ज्यादा सेवन और सलाद का सेवन कम करना कब्ज को बढ़ाता हैं। कब्ज होने पर व्यक्ति को मल त्याग करने में काफी परेशानी होती है। सर्दी में फिजिकल एक्टिविटी कम होती है, जिस कारण कब्ज की समस्या होने के चांसेज बढ़ जाते हैं। वहीं सर्दी में अक्सर लोग फल और सब्जियों का सेवन कम करते हैं, जिस कारण कब्ज की समस्या हो सकती हैं। सर्दी में ऐसे कौन से फूड्स हैं, जो कब्ज को बढ़ाते है और कौन से ऐसे फूड्स हैं, जो कब्ज से राहत देते हैं। इस बारे में जानकारी के लिए हमने बात की फिट क्लीनिक की डाइटिशियन सुमन से।

सर्दी में कब्ज होने पर क्या खाएं

खजूर

खजूर शरीर के लिए फायदेमंद होता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता हैं, जो कब्ज को रोकने में मदद करता है। खजूर के सेवन से मल के निर्माण में सहायता मिलती है और यह पेट को आसानी से साफ करने में मदद करता है। कब्ज से राहत पाने के लिए खजूर का सेवन करने के लिए खजूर को 1 से 2 घंटे के लिए भिगो दें। सुबह उठकर इन खजूरों का सेवन करें।

काली किशमिश

काली किशमिश शरीर को हेल्दी रखने में मदद करती हैं। काली किशमिश फाइबर के गुणों से समृद्ध होती है, जो नियमित मल त्याग को बढ़ावा देती है। इसके सेवन से शरीर की कमजोरी दूर होने के साथ हीमोग्लोबिन लेवल बढता है। सर्दी में कब्ज से राहत पाने के लिए 5 से 6 काली किशमिश को पानी में भिगो दें। सुबह इन किशमिश को नियमित तौर पर खाएं।

संतरा

संतरे में भरपूर मात्रा में फाइबर पाया जाता है, जो पेट को साफ करने में मदद करता है। इसमें पेक्टिन नामक तत्व पाया जाता है, जो आंतों के स्राव में सहायता करता है और कब्ज से राहत देता है। संतरे के सेवन से इम्यूनिटी मजबूत होने के साथ अपच, गैस और एसिडिटी से भी राहत मिलती है।

डेयरी उत्पाद

डेयरी उत्पादों में भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो कब्ज का कारण बन सकता है। वहीं, पनीर में वसा की मात्रा अधिक होती है और फाइबर बहुत कम पाया जाता है, जो कब्ज को बढ़ासकता है। साथ ही डेयरी उत्पादों में लैक्टोज पाया जाता है, जो सूजन और कब्ज को बढ़ाता है।

रेड मीट

में भरपूर मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है, साथ ही इसमें फैट भी अधिक मात्रा में होता है। इस कारण इसे पचाना काफी मुश्किल होता है, जो शरीर में कब्ज की समस्या को बढ़ता है। वहीं रेड मीट में फाइबर नहीं होता हैं, जिस कारण पाचन-तंत्र से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती हैं। सर्दी में कब्ज से राहत पाने के लिए इन फूड्स को खाया जा सकता है। वहीं कई फूड्स खाने से बचना चाहिए, हालांकि अगर आपको कोई बीमारी या एलर्जी की समस्या हैं,तो डॉक्टर से पूछकर ही इन फूड्स का सेवन करें।