खेसारी लाल यादव ने दो हसीनाओं के साथ किया रोमांस, वायरल हुआ विडियो

भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार खेसारी लाल यादव ने अपने शानदार अभिनय से हर किसी का दिल जीता। वो भोजपुरी सिनेमा के ट्रेंडिंग स्टार्स में से एक हैं और दर्शकों के बीच काफी लोकप्रिय हैं।

अभिनय के साथ-साथ खेसारी लाल यादव एक बेहतरीन सिंगर भी हैं और आए दिन वो अपना कोई न कोई नया गाना लॉन्च करते हैं। इन दिनों खेसारी लाल यादव अपने कई गाने लॉन्च कर रहे हैं। हाल ही में उन्होंने महिमा सिंह के साथ ‘मुंह मारे राजा’ जारी किया था’। जिसके दर्शकों का खूब प्यार मिला।

मुंह मारे राजा की सफलता का जश्न मनाते हुए खेसारी लाल यादव अपना एक और नया म्यूजिक एल्बम लेकर आए हैं। इस गाने के बोल है, ‘दिल के भइतरिया दबाईहा’। इस गाने को खेसारी लाल यादव ने भोजपुरी सिनेमा की बड़ी सिंगर शिल्पी राज के साथ मिलकर गया है। इस गाने को दर्शकों का बहुत ही प्यार मिल रहा है। इस गाने को देखने के बाद खेसारी लाल यादव के फैंस उनके स्वैग के अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं।