Khatron Ke Khiladi 11 : आदर्श बहू दिव्यांका त्रिपाठी ने किया ये काम , तस्वीरे देख लोगो को लगा करंट

खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में इस बार कई दमदार कंटेस्टेंट्स देखने को मिले। अब ये शो अपने अंतिम पड़ाव में पहुंच चुका है। इस सीजन के ग्रैंड फिनाले की जमकर तैयारी चल रही है। 25-26 सितंबर को इस शो का ग्रैंड फिनाले होगा।

मंगलवार को शो की शूटिंग भी हो रही है। इस पूरे सीजन में वैसे तो सभी खिलाड़ियों की डेयरिंग दर्शकों को खूब पसंद आई, लेकिन अगर किसी ने अपने स्टंट और निर्भयता से दर्शकों को खूब हैरान किया तो वो हैं टीवी की आदर्श बहू कहीं जाने वाली अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी।

हाल ही में शो के मेकर्स ने खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 के फिनाले से पहले एक नया वीडियो दर्शकों के साथ साझा किया। इस वीडियो में शो की कंटेस्टेंट दिव्यांका त्रिपाठी का डेयरडेविल अंदाज देखने को मिल रहा है। इस प्रोमो को साझा करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘दिव्यांका त्रिपाठी सिर्फ आदर्श बहू नहीं बल्कि खतरनाक मगर रानी भी हैं’। वीडियो में दिव्यांका त्रिपाठी दमदार एक्शन करते हुए नजर आ रही हैं।