कोरोना नहीं बल्कि इस बीमारी की चपेट में आए केजरीवाल , सामने आई ये रिपोर्ट

रविवार दोपहर बाद से सीएम केजरीवाल की तबीयत खराब है। उन्हें हल्का बुखार है और गले मे खराश और दर्द है। उनका मंगलवार सुबह को कोविड-19 के लिए परीक्षण किया गया था।

दिल्ली मुख्यमंत्री डायबिटीज से पीड़ित हैं। उन्होंने रविवार को राज्य मंत्रिमंडल की एक बैठक की अध्यक्षता की थी। जिसमें सरकारी और निजी अस्पतालों में मरीजों के उपचार और दिल्ली के बॉर्डर खोलने को लेकर कई अहम फैसले लिए गए थे।
लेकिन दोपहर बाद उन्हें बुखार की शिकायत हुई। उसके बाद वह रविवार से किसी से मिले नहीं हैं। उन्होंने सभी बैठकों को रद्द कर दिया है। इससे पहले केजरीवाल कोरोना वायरस की स्थिति पर निरंतर प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रहे थे।

राजधानी दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को कोरोना नही है। मंगलवार सुबह मुख्यमंत्री का कोरोना टेस्ट किया गया। उनकी रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि नही हुई है। इसके बाद दिल्ली सरकार, आम आदमी पार्टी और उनके तमाम चाहने वालों ने राहत की सांस ली है।

कोरोना वायरस की आशंका के चलते सीएम केजरीवाल रविवार दोपहर बाद से होम आइसोलेशन में थे। उन्होंने घर मे अन्य लोगों से अपने को अलग कर लिया था।