केदारनाथ धाम पहुंच बिना दर्शन के लौटे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत, वजह जानकर चौक जाएंगे आप

श्री केदारनाथ धाम में दर्शन को पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत का तीर्थ पुरोहितों ने भारी विरोध किया। भारी विरोध के कारण वे दर्शन नहीं कर पाए। त्रिवेंद्र बिना दर्शन के ही वापस लौट गए। जबकि भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने विरोध के बीच दर्शन किए। श्री केदारनाथ धाम में मंगलवार को दर्शन को पहुंचे पूर्व सीएम त्रिवेंद्र रावत का तीर्थ पुरोहितों ने करीब दो घंटे विरोध किया। काले झंडे दिखाए गए।

जमकर नारेबाजी की गई। इस दौरान कुछ समय बाद पूर्व सीएम के साथ भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत का भी विरोध किया गया।

भारी विरोध को देखते हुए त्रिवेंद्र रावत बिना दर्शन कर ही लौट गए। दूसरी ओर भाजपा अध्यक्ष मदन कौशिक और कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने तीर्थ पुरोहितों को आश्वस्त किया कि सरकार उनके साथ है। उनकी मांगों का निस्तारण किया जा रहा है। सरकार इस दिशा में प्रयासरत है। इसके बाद ही दोनों लोग बाबा केदारनाथ के दर्शन कर पाए।