कटरीना कैफ ने की चोरी, चुराई दीपिका की ये खास चीज़

नई दिल्ली ।। Deepika Padukone ने Katrina कैफ पर आइडिया चुराने का आरोप लगाया है। दरअसल, दीपिका ने कोरोना आइसोलेशन के दौरान सोशल मीडिया पर अपने वीडियो और तस्वीरें शेयर की हैं। इसे उन्होंने ‘प्रोडक्टिविटी इन द टाइम ऑफ कोविड -19’ का टाइटल दिया है।

इस सीरीज में उन्होंने कई पोस्ट किए हैं। लेकिन अब उन्होंने आगे के एपिसोड्स पोस्ट करने से मना कर दिया। उन्‍होंने कहा कि Katrina ने उनका आइडिया चुरा लिया। कोरोना आउटब्रेक में आइसोलेशन के दौरान सिलेब्स घर पर हैं। वह अपनी ऐक्टिविटीज से जुड़े पोस्ट सोशल मीडिया पर कर रहे हैं।

सब अपने पोस्ट को इंट्रेस्टिंग बनाने की कोशिश में हैं। Deepika Padukone अपने पोस्ट एपिसोड्स के रूप में शेयर कर रही हैं। इसमें उन्होंने वर्कआउट, वॉरड्रोब साफ करने, सेल्फ केयर से लेकर फ्रूट जूस पीने तक के फोटोज अपलोड किए। हालांकि उन्होंने पांचवा एपिसोड पोस्ट करने से मना कर दिया इसकी वजह दी है कि Katrina कैफ ने उनका आइडिया चुरा लिया है।

उन्होंने Katrina का वीडियो भी री-पोस्ट किया है। दरअसल, बीते दिनों Katrina कैफ ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें वो अपने किचन में बर्तन धोती दिखाई दे रही थीं। Katrina इस वीडियो के जरिए बर्तन धोने का ऐसा तरीका बता रही थीं, जिससे ज्यादा पानी खर्च ना हो।

उन्होंने सिंक में कुछ पानी भर लिया और फिर उसी पानी में डुबो कर बर्तनों को साफ कर रही थीं। Katrina के इस वीडियो पर फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। साथ ही बॉलीवुड स्टार्स भी जमकर कमेंट करते दिखाई दे रहे हैं। साथ ही Katrina के इस वीडियो पर एक्ट्रेस Deepika Padukone ने मजेदार कमेंट किया है।

इसमें कैट बर्तन धो रही हैं। दीपिका ने कैप्शन लिखा है, मुझे यह सूचना देते हुए दुख है कि सीजन 1 का एपिसोड 5 कैंसिल हो गया है क्योंकि Katrina कैफ ने मेरा आइडिया चुरा लिया है। वहीं, वर्कफ्रंट पर दीपिका फिल्‍म ‘83’ में रणवीर सिंह के साथ नजर आएंगी।