कार्तिक आर्यन ने कर ली शादी, तस्वीरे देख फैस हुए हैरान

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के करियर का ग्राफ काफी तेजी से ऊपर गया है। आज वो फिल्म इंडस्ट्री के सबसे नामचीन और कामयाब कलाकारों में गिने जाते हैं। कार्तिक आर्यन ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वह कई बार फेक न्यूज का शिकार होते रहे हैं।

कार्तिक आर्यन ने बताया कि एक फर्जी खबर में दावा किया गया था कि उन्होंने अपनी किसी फैन से शादी कर ली है। कार्तिक आर्यन ने कहा कि उन्हें वो आर्टिकल बहुत फनी लगा था।

कार्तिक आर्यन ने बताया कि एक बार उनकी एक फैन एक प्रमोशनल इवेंट में आई और वहां पर उसने उनसे शादी करने की इच्छा जाहिर की। उस जानकारी के आधार पर एक पत्रकार ने उनकी शादी का आर्टिकल लिख दिया। कार्तिक ने कहा, ‘एक बार एक पोर्टल पर एक आर्टिकल आया जिसमें लिखा था कि मैंने अपनी एक फैन से शादी कर ली है।’