कार्तिक आर्यन ने किया ये काम , जानकर फैस हुए हैरान

कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) की फिल्म भूल भुलैया 2 (Bhool Bhulaiyaa 2) रिलीज होने वाली है। वह फिल्म के प्रमोशन के सिलसिले में कई शहरों की यात्रा कर रहे हैं। रीसेंटली वह मूवी के गाने के लॉन्च के लिए चंडीगढ़ गए थे।

इस ट्रिप का वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। वीडियो में वह फ्लाइट में दिख रहे हैं। साथ में कोई लेडी दिख रही है। कार्तिक की जर्नी के कई स्टेप्स इस वीडियो में दिखाए गए हैं। वीडियो पर एक फॉलोअर ने कमेंट किया है कि कार्तिक बिजनस क्लास में सफर क्यों नहीं करते? इस पर उन्होंने मजेदार जवाब दिया है।

कार्तिक आर्यन इंस्टाग्राम पर अक्सर अपने फैन्स को जवाब देते रहते हैं। उनके जवाब कई बार मजेदार होते हैं जिनकी हेडलाइन्स भी बन जाती हैं। रीसेंटली वह अपनी फिल्म भूल भुलैया 2 के प्रमोशन के लिए गए थे। कार्तिक ने इसका वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में वह फ्लाइट में दिख रहे हैं। वह फोन पर अपने शेड्यूल्स देखते हैं।

कार्तिक भीड़ से बात करते दिखते हैं। पूछते हैं हिट होगी? साथ में सेल्फी भी लेते हैं। कार्तिक के इस वीडियो पर लोगों ने कई सारे कमेंट्स किए हैं। एक यूजर ने लिखा है, कार्तिक आर्यन बिजनस क्लास में सफर क्यों नहीं करते? इस पर कार्तिक ने जवाब दिया है, टिकट महंगी थी। कार्तिक के इस कमेंट पर लोग उन्हें क्यूट और डाउन टु अर्थ बता रहे हैं। एक यूर ने लिखा है, सारे सिलेब्स को आपकी तरह शो ऑफ नहीं करना चाहिए। अच्छा लगता है कि आप हम लोगों की तरह ही हैं।