करिश्मा कपूर के घर पर पहुंचे मलाइका-अर्जुन, शेयर की ये तस्वीरे

कोविड से रिकवर करने के बाद बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा हाल ही में करिश्मा कपूर के घर पार्टी करने पहुंच गईं। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर उन्होंने अपनी तस्वीरें शेयर की हैं।

एक फोटो में वह अमृता अरोड़ा के साथ पोज देती नजर आ रही हैं। फोटो में करीना कपूर खान और अमृता अरोड़ा एक दूसरे के पास खड़ी नजर आ रही हैं। करीना कपूर ने ऑफ शोल्डर ड्रेस पहने नजर आ रही हैं जबकि अमृता अरोड़ा ने पिंक फेदरी आउटफिट पहना है।

करीना कपूर के लुक की बात करें तो उन्होंने अपने इस कूल आउटफिट के साथ ग्रीन नेकपीस पहना है जो कि कमाल का लग रहा है। करीना कपूर खान ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर ये तस्वीरें शेयर की हैं। फोटोज शेयर करते हुए करीना कपूर ने लिखा, ‘हम वापस आ गए हैं।’ उन्होंने कैप्शन के साथ हर्ट इमोजी भी बनाया है।

करीना कपूर खान इस पार्टी में अपने पति सैफ अली खान के साथ पहुंची थीं और उनका बेटा तैमूर अली खान भी यहां पर मौजूद था। जहां तक अमृता अरोड़ा की बात है तो वह यहां पर अपने पति शकील लडाक के साथ पहुंची थीं। मलाइका अरोड़ा और उनके बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर भी इस पार्टी में मौजूद थे। जहां मलाइका ग्रीन आउटफिट पहने थीं तो वहीं अर्जुन कपूर ब्लैक हुडी पहने हुए थे।