अभी – अभी जामिया में हुआ ये, लोगो ने पत्थर से…

बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता जे वी एल नरसिम्हा ने कहा कि छात्र है तो उन्होंने नकाब क्यों पहना हुआ है और अपनी पहचान छुपा रहे हैं।

जामिया के बाहर कितना शांति पूर्ण प्रदर्शन चल रहा था कि चार बसों में आग लगा दी गई। बीजेपी प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस द्वारा लगातार अराजक तत्वों का समर्थन किया जा रहा है।

उनके साथ कांग्रेस अपनी संवेदना जताती है। लेकिन पुलिस बल के जवान जो देश को सुरक्षित रखने के लिए अपनी कुर्बानी देते हैं, कांग्रेस उनके खिलाफ सवाल उठाती है। देश की सुरक्षा को खतरे में डालने वालों के पक्ष में लगातार बोलना आज कांग्रेस की नीति बन गई है।

उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने दो दिन पहले पुलवामा में शहीद हुए जवानों के प्रति कोई संवेदना नहीं व्यक्त की, लेकिन सैनिक बलों के खिलाफ सवाल उठाए।

प्रियंका वाड्रा ने उत्तर प्रदेश और दिल्ली में भी पूरा मामला जाने बिना पुलिस के खिलाफ आवाज उठाई। अब कांग्रेस की यह नीति रह गई है।

दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया में बीते 15 दिसंबर को हिंसा के बाद पुलिस कार्रवाई के तीन वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में कुछ युवक पत्थर लिए दिखाई दे रहे हैं।

इस पर बीजेपी ने पूछा है कि जिन लोगों के हाथ में पत्थर दिखाई दे रहे है, वो कौन है। अगर वो छात्र है तो उनके हाथ में पत्थर क्या कर रहे हैं।

हमने तो आज तक सुना था की कॉलेज में कंप्यूटर या कलम से पढ़ाई होती है। यहां पत्थर से ये कौन सी पढ़ाई हो रही है।