उपचुनाव से ठीक पहले कांग्रेस को तगड़ा झटका, अब इस दिग्गज नेत्री ने छोड़ी पार्टी

उत्तर प्रदेश ।। यूपी में उपचुनाव से पहले कांग्रेस को एक और तगड़ा झटका लगा है। प्रतापपढ़ से पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ने मंगलवार को कांग्रेस पार्टी छोड़ BJP का दामन थाम लिया है। मुख्यमंत्री योगी ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।

 

कांग्रेस से पूर्व सांसद राजकुमारी रत्ना सिंह ने अपने सैकड़ों समर्थकों के साथ BJP की सदस्यता ग्रहण की है। रत्ना सिंह कांग्रेस के टिकट पर तीन बार सांसद रह चुकी हैं। लोकसभा इलेक्शन 2019 में भी कांग्रेस के टिकट पर इलेक्शन लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। बता दें राजकुमारी रत्ना सिंह के पति दिनेश सिंह सिंह कांग्रेस सरकार में विदेश मंत्री थे और इंदिरा गांधी के काफी करीबी भी थे।

आपको बता दें कि अमेठी और रायबरेली गांधी परिवार का गढ़ माना जाता था, लेकिन अमेठी में इस बार तत्कालीन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी खुद अपना चुनाव हार गए थे। हालांकि रायबरेली से सोनिया गांधी को जीत मिली थी, लेकिन कांग्रेस की मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं।