जाह्नवी कपूर ने शेयर किया 2 साल पुराना वीडियो, देखते रह गए फैस

बॉलीवुड एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और आए दिन अपने फैंस के लिए अपनी कोई वीडियो या नई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

इसी क्रम में जाह्नवी कपूर ने अपना 2 साल पुराना एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह लीजेंडरी एक्ट्रेस रेखा के गाने ‘इन आंखों की मस्ती के’ पर परफॉर्म करती दिख रही हैं। वीडियो पर कमेंट सेक्शन में ढेरों सेलेब्रिटीज और फैंस ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उमराव जाना का ये गाना आज भी बहुत से लोगों की प्लेलिस्ट में जगह बनाए हुए है।

जाह्नवी कपूर ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, ‘थ्रोबैक 2 साल पहले का। बैठकी भाव के लिए की गई मेरी कुछ शुरुआती कोशिशों में से एक। मिस कर गई थी। हैप्पी इंटरनेशनल डांस डे सभी को। हालांकि मैं 2 दिन लेट हूं।’ मनीश मल्होत्रा ने कमेंट सेक्शन में कई हर्ट इमोजी बनाए हैं वहीं शनाया कपूर ने भी हर्ट इमोजी बनाकर इस वीडियो पर अपना रिएक्शन दिया है। तमाम फैंस ने भी इस वीडियो पर कमेंट किए हैं।

कुछ ही मिनटों में इस वीडियो पर 2 लाख से ज्यादा व्यूज आ गए हैं। वर्क फ्रंट की बात करें तो जाह्नवी कपूर ने साल 2018 में अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। उन्होंने अभी तक सिर्फ 4 फिल्मों में काम किया है लेकिन उसी के दम पर उन्होंने काफी लोकप्रियता हासिल कर ली है। जाह्नवी कपूर ने धड़क, घोस्ट स्टोरीज, गुंजन सक्सेना और रूही जैसी फिल्मों में कमाल की एक्टिंग की है।