जाह्नवी कपूर ने बढ़ाया इंस्टाग्राम का पारा, इस तरह आई नजर

बॉलीवुड की सुपरक्यूट और सुपरहॉट एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर (Janhvi Kapoor) अक्सर अपने सोशल मीडिया पोस्ट्स की वजह से चर्चा में रहती हैं। जाह्नवी कपूर के इंस्टा फोटोज और वीडियोज अक्सर वायरल होते हैं, जहां फैन्स खूब प्यार लुटाते हैं।

वहीं जाह्नवी भी अलग अलग अंदाज में फोटोज-वीडियोज शेयर करती हैं। इस बीच जाह्नवी ने सफेद साड़ी में जलवा बिखेरा है और इंस्टाग्राम पर आग लगाई है। जाह्नवी के इस देसी अंदाज में भी ग्लैम झलक रहा है।

जाह्नवी कपूर इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। एक ओर जहां जाह्नवी कपूर अपनी क्यूट तस्वीरों से दिल जीत लेती हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस के सुपर हॉट अंदाज को भी फैन्स खूब पसंद करते हैं। जाह्नवी कपूर के फोटोज-वीडियोज अक्सर वायरल होते हैं। जाह्नवी कपूर के इंस्टा पर 21 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जबकि वो खुद 739 लोगों को फॉलो करती हैं। जाह्नवी कपूर अभी तक कुल 806 पोस्ट कर चुकी हैं।

जाह्नवी कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास ‘मिस्टर और मिसेज माही’ और ‘बवाल’ है। बवाल में जाह्नवी कपूर जोड़ी वरुण धवन के साथ नजर आएगी तो वहीं मिस्टर और मिसेज माही में वो राजकुमार राव के साथ ऑनस्क्रीन नजर आएंगी। याद दिला दें कि जाह्नवी कपूर की आखिरी रिलीज फिल्म मिली थी, जिसे दर्शकों से मिक्स रिव्यूज मिले। वहीं जाह्नवी की एक्टिंग को क्रिटिक्स ने सराहा।

जाह्नवी कपूर ने सोशल मीडिया पर अपनी दो तस्वीरें शेयर की हैं, जिन में वो बेहद खूबसूरत दिख रही हैं। तस्वीरों में जाह्नवी कपूर ने पीले बॉर्डर वाली सफेद साड़ी पहनी हुई है और पानी में कातिलाना अदाएं देती दिख रही हैं। जाह्नवी के ये फोटोज वायरल हैं और फैन्स प्यार लुटा रहे हैं, इस बीच इन तस्वीरों पर एक फैन ने ‘राम तेरी गंगा मैली हो गई 2.0’ कमेंट किया है। याद दिला दें कि 1985 में रिलीज हुई फिल्म ‘राम तेरी गंगा मैली’ के एक गाने में, सफेद साड़ी पहन झरने पर नहाती मंदाकिनी ने आग लगा दी थी।