सुशांत को लेकर कृति सेनन ने किया ये बड़ा खुलासा, कहा सबसे ज्यादा…

कृति सेनन अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए आगे लिखती हैं कि अगर आपने किसी जाने पर RIP (रेस्ट इन पीस) का पोस्ट नहीं डाला तो इसका मतलब कि आपको चिंता ही नहीं है। यहां दोहरे लोग हैं।

 

कृति सेनन ने कहा कि प्लीज गॉसिप्स और हर किसी को ब्लेम करने के खेल को खत्म करो। आप ये सोचना छोड़ दो कि आपको सब सच पता है। आपको नहीं पता, हर कोई यहां एक लड़ाई लड़ रहा है।

कृति आगे लिखती हैं, आपको कुछ नहीं पता इसीलिए अपने मुंह से नकारात्मक चीजों को बहार मत निकालिए और न हीं किसी ट्रोल और गालियां दो। क्योंकि ऐसा करने से आप खुद की असलित को ही दिखा रहे हो।

कृति आगे लिखती है कि हमें ऐसी वाक्यों को रोक देना चाहिए कि, “लड़के नहीं रोते”, “ऐसे नहीं रोते, मत हो और मजबूत बनो”। क्योंकि रोना कोई गलत साइन नहीं है। अगर आप रोते हो तो आपका मन हल्का ही होता है। ये सब करने से आदमी अंदर ही अंदर घुटने लगता है।

पहली बार कृति सेनन का इतना गुस्सा सोशल मीडिया पर देखने को मिला। दोस्त सुशांत सिंह राजपूत की मौत का तमाशा बनाने वाले लोगों व मीडिया को उन्होंने लताड़ लगा। दरअसल ढोंग व पाखंड बनाने वाले लोगों, प्रशंसकों व सोशल मीडिया को उन्होंने सबसे ज्यादा फेक बताया।

कृति सेनन ने लंबा पोस्ट शेयर किया जिसमें वह काफी गुस्से में नजर आईं। 14 जून को सुशांत सिंह राजपूत ने सुसाइड किया। इसके एक दिन बाद कृति सेनन ने सुशांत के प्रति अपनी भावनाओं को व्यक्त किया। लेकिन अब उन्होंने लोगों के प्रति गुस्सा जाहिर किया।

कृति सेनन ने लिखा, सोशल मीडिया सबसे ज्यादा फेक और जहरीला स्थान हैं। जहां लोग सिर्फ परवाह करने का दिखावा करते हैं। यहां ट्रोलिंग, तमाम तरह के गॉसिप्स और बातें बनाईं जाती हैं लेकिन जब आप इस दुनिया में नहीं रहते तो अचानक यहां के लोगों का प्यार बरसाना शुरू हो जाता है। इसीलिए सोशल मीडिया सबसे फेक है।