दही का सेवन करने से मिलता है ये बड़ा फायदा

वहीं आयुर्वेद में भी दही चीनी खाना लाभकारी माना गया है। गर्मी में शरीर को ज्यादा से ज्यादा ठंडा रखने की जरूरत होती है। दही में मौजूद कई तत्व आपको कूल रखने का काम करते हैं।

दही जब चीनी के साथ मिल जाता है तो ये एनर्जी देने का काम करता है। क्योंकि चीनी ग्लूकोज में तब्दील हो जाती है। दोनों जब साथ मिलते हैं तो इससे शरीर में पानी की कमी भी नहीं होती

दही चीनी से पेट में प्रोबॉयोटिक्स जैसे अच्छे बैक्टिरिया भी पहुंचते हैं जो पेट की हर तरह की समस्या को दूर कर देते हैं। दही.चीनी से मिलने वाली पेट की ठंडक दिमाग को भी मिलती है और यही कारण है कि एग्जाम से पहले या इंटरव्यू पर जाने से पहले दही-चीनी खिलाया जाता है।

दही में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से व्यक्ति को कैल्शियम, विटमिन बी 2, बी 12, पोटैशियम और मैग्नीशियम आदि मिलते हैं। इसके अतिरिक्त इसमें पाया जाने वाला नेचुरल लैक्सेटिव सेहत के लिए बहुत अच्छा होता है।

ज्योतिष के अनुसार दही का सफेद रंग चंद्रमा का कारक माना जाता है। चंद्रमा मन को शांत और स्थिर बनाने वाला ग्रह होता है। इसलिए उसे मजबूत बनाने के लिए दही खाना चाहिए। ज्योतिष मानता है कि सफेद चीज घर से खा कर जब कोई निकलता है तो उसका मन एकाग्र होता है ।

आमतौर पर आपने भारतीय घरों में देखा होगा कि कोई भी शुभ काम करने से पहले दही चीनी खिलाई जाती है। लोगों की मान्यता है कि ऐसा करने से कार्य में सफलता प्राप्त होती है, लेकिन दही चीनी सिर्फ शुभता की ही प्रतीक नहीं होती। बल्कि इससे सेहत को भी कई तरह के लाभ होते हैं। तो चलिए जानते हैं दही चीनी खाने के स्वास्थ्य लाभों के बारे में-