किशमिश का सेवन करने से मिलता है ये बड़ा लाभ

वैसे तो हर सूखे मेवे हमारी सेहत के लिए गुणकारी होते हैं,अगर आप किशमिश का सेवन करेंगे तो इससे सेहत ठीक रहेगी। इसका सेवन करने से हमारी सेहत ठीक रहेगी,रोजाना इसका सेवन अवश्य करना चाहिए। ये ड्राई फ्रूट्स का ही हिस्सा है। अधिकतर इंसान इसे खाना पसंद करते है।

किशमिश हमारी सेहत के लिए बेहद अधिक फायदेमंद होती है। इससे शरीर का विकास बहुत ही अच्छे से होता है। अगर वहीं किशमिश के पानी की बात कीजिए तो इससे भी सेहत संबंधी कई तरह की रोग पूरी तरह दूर होते है। किशमिश को रोजाना पानी में भिगोकर रख दीजिए और सुबह इसका पानी अवश्य पीना चाहिए।

-किशमिश के पानी में विटामिन ए, बीटा केरोटिन पाया जाता हैं, जो आंखों के लिए बेहद फायदेमंद होता हैं। इसलिए हर रोज सुबह किशमिश का पानी पीना चाहिए। इससे आंखों की रोशनी कभी कमजोर नहीं होगी।

-किशमिश के पानी में आयरन, कॉपर और बी कॉम्पलेक्स की बेहद ही भरपूर मात्रा होती है। यह खून की कमी को पूरी करके ब्लड सेल्स को भी हैल्दी बनाता है।