प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस के बीच हुआ ये , कहा- ‘हम में 10 साल का…

प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पति निक जोनस का सरनेम हटा दिया जिसके बाद दोनों के बीच अलगाव की अटकलें लगाई जाने लगीं। प्रियंका ने पति का सरनेम क्यों हटाया अभी तक इस पर उन्होंने कुछ भी नहीं कहा है हालांकि उनकी मां मधु चोपड़ा ने तलाक की खबरों का खंडन किया है।

इस बीच जोनस ब्रदर्स को रोस्ट (मजाक उड़ाना) करने वाला शो ‘द जोनस ब्रदर्स फैमिली रोस्ट’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो चुका है। शो का एक छोटा सा हिस्सा प्रियंका ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें वह निक जोनस के साथ उनके भाइयों का भी मजाक उड़ा रही हैं।

वीडियो में प्रियंका स्टेज पर खड़ी हैं और एक कोने में तीनों जोनस ब्रदर्स बैठे हुए हैं। वहां मौजूद दर्शकों से प्रियंका कहती हैं, ‘मैं बहुत सम्मानित और उत्साहित महसूस कर रही हूं, आज रात अपने पति निक जोनस को रोस्ट करते हुए, और उनके भाइयों को भी, जिनका नाम मुझे कभी याद नहीं रहता। मैं भारत से हूं, एक ऐसा देश जहां की संस्कृति, संगीत और मनोरंजन बहुत समृद्ध है इसलिए साफ है कि वह जोनस ब्रदर्स के लिए नहीं बना है।

प्रियंका आगे कहती हैं, ‘निक और मुझमें 10 साल का उम्र का फासला है। जी हां, 90 के दशक के बहुत से पॉप कल्चर के उदाहरण वह नहीं समझ पाता है और मैं उसे वह समझाती हूं। जो कि ठीक भी है क्योंकि हम दोनों एक दूसरे को सिखाते हैं।