भारत-चीन के बीच हुआ ये, 9 घंटे तक…, लद्दाख में…

भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख के गतिरोध वाली जगहों से सैनिकों की वापसी की प्रक्रिया कैसे शुरू हो इसके लेकर दोनों देशों के बीच सैन्य वार्ता के दौरान चर्चा किया गया।

 

 

भारत ने चीन के साथ शनिवार को हुई 12वें दौर की सैन्य वार्ता में हॉट स्प्रिंग, गोगरा और पूर्वी लद्दाख में विभिन्न तनाव वाले बिन्दुओं से सैनिकों की तत्काल वापसी पर जोर दिया।

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के चीन की ओर स्थित मोल्डो सीमा बिन्दु पर हुई वार्ता के परिणाम पर अभी तक कोई औपचारिक टिप्पणी/बयान नहीं आया है। आशा की जा रही थी कि इस वार्ता से गोगरा और हॉट स्प्रिंग से सैनिकों की वापसी प्रक्रिया की दिशा में कुछ महत्वपूर्ण सकारात्मक प्रगति होगी।

भारत और चीन के बीच कमांडर स्तर की बातचीत हुई है। बताया जा रहा है कि शनिवार को 12वें राउंड की सैन्य वार्ता करीब 9 घंटे तक चली। आर्मी सूत्रों से मिल रही खबरों के मुताबिक यह वार्ता शाम 7.30 बजे खत्म हुई है।

यह वार्ता लाइन ऑफ एक्चुअल कंट्रोल के पास चीनी की सीमा में स्थित ओल्डी में हुई। बताया जा रहा है कि 9 घंटे तक चली इस वार्ता में पूर्वी लद्दाख में तनाव खत्म करने को लेकर दोनों देशों के सैन्य कमांडरों के बीच चर्चा हुई है।

पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा यानी एलएसी के पास उभरे विवाद के बाद से भारत और चीन के सैनिकों में संघर्ष के कारण सीमा पर स्थिति काफी तनावपूर्ण है। इस तनाव को कम करने के लिए अब तक कई दौर की वार्ता हो चुकी है। जिसके बाद फिलहाल एलएसी के पास शांति तो है लेकिन तनाव कम नहीं हुआ है।