IPL 2022: मुंबई इंडियंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को हराया , सीएसके हुई प्लेऑफ की दौड़ से बाहर

गुरुवार रात चेन्नई सुपर किंग्स को आईपीएल 2022 के 59वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस के हाथों 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। इस हार के साथ ही सीएसके की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदें खत्म हो गई है। चेन्नई, मुंबई के बाद आईपीएल 2022 से बाहर होने वाली दूसरी टीम बनी है।

आईपीएल 2022 में इससे पहले टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई थी। उस दौरान भी धोनी की रिटायरमेंट से बाजार गर्म था और अब जब सीएसके एक बार फिर लीग स्टेज से बाहर हो गई है तो क्रिकेट के गलियारों में धोनी के रिटायरेंट की बातें होने लगी है। धोनी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से अगस्त 2020 में संन्यास ले चुके हैं अब वह सिर्फ आईपीएल में ही खेलते हुए दिखाई देते हैं।

इस मुद्दे पर अब भारतीय पूर्व कप्तान और मौजूदा एक्सपर्ट सुनील गावस्कर ने अपनी राय दी है। गावस्कर का मानना है कि धोनी खेल को लेकर अभी भी उत्सुक है और वह आगे खेलना जारी रखेंगे।

40 साल के महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट के बारे में लिटिल मास्टर ने कहा “देखो उसे कि उसने कैसा खेला है (मुंबई के खिलाफ)। स्पष्ट रूप से दिखा रहा है कि वह बहुत उत्सुक है और खेल को लेकर उत्साहित है। मैदान पर आज काफी कुछ दिख रहा था। वह एक छोर से दूसरे छोर तक दौड़ रहा था, जिसका अर्थ है कि वह उत्सुक था। उसे एक अवसर का एहसास होता है .

जब वे 2 या 3 शुरुआती विकेट गिरते हैं। हमने उसे बहुत नियमित रूप से ऐसा करते देखा है। जिसका अर्थ है ‘निश्चित रूप से नहीं’ (धोनी के संन्यास को लेकर)। हां वह खेलना जारी रखेगा, ठीक यही उन्होंने कहा था जब उनसे 2020 में पूछा गया था।”