IPL 2021: मुंबई इंडियंस अर्जुन तेंदुलकर को ख़रीदा, लगी इतने लाख की बोली

कुछ लोगों का कहना है कि किताब का आंकलन उसके कवर से नहीं किया जाना चाहिए और उनकी परफार्मेंस को देखना होगा जो आईपीएल में ये तय करेगी कि मुंबई ने अर्जुन को रख कर गलती की है या नहीं।

मुंबई इंडियंस ने 20 लाख के बेस प्राइज पर अजुन को अपनी टीम में शामिल किया। आईपीएल में मुंबई द्वारा खरीदे जाने के बाद से ही अर्जुन तेंदुलकर को लोगों द्वारा ट्रोल किया जा रहा है और इसे नेपोटिस्म कहते हुए सोशल मीडिया पर खूब खिल्ली भी उड़ाई जा रही है।

वहीं इसी के साथ ही अर्जुन से एक अन्य खिलाड़ी प्रणव धनावड़े की तुलना की जा रही है। प्रणव धनावड़े ने आधिकारिक मैच में एक इनिंग में 1000 रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं।

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी कल (18 फरवरी) चेन्नई में की गई। इस दौरान जहां सबसे राजस्थान राॅयल्स ने सबसे उंची बोली लगाकर क्रिस माॅरिस को खरीदा।

वहीं भारतीय टीम के नेट गेंदबाज कृष्णप्पा गौतम 9.25 करोड़ में सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी रही। इस दौरान कई खिलाड़ियों को बेस प्राइज पर भी खरीदा गया जिसमें मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन का नाम भी शामिल है।