भारत में बढ़ रही कोरोना से मरने वालों की संख्या , एक्टिव मरीजों की संख्या में आई कमी

इस बीच राहत की बात ये है कि देश में एक्टिव मरीजों की संख्या में कमी आई है और ये 37 लाख से नीच पहुंच गया है। मंत्रालय के अनुसार देश में अभी एक्टिव मरीजों की संख्या 36 लाख 18 हजार 458 है।

पिछले 24 घंटे में तीन लाख 62 हजार 437 लोग कोरोना से ठीक हुए हैं। वहीं अब तक देश में 18 करोड़ 22 लाख 20 हजार 164 लोगों को कोरोना का टीका लगाया जा चुका है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब बढ़कर 2 लाख 70 हजार 284 हो गई है। वहीं पिछले साल से अब तक कुल 2 करोड़ 46 लाख 84 हजार 77 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इसमें हालांकि 2 करोड़ 7 लाख 95 हजार 335 लोग बीमारी से ठीक भी हुए हैं।

भारत में कोरोना संक्रमण के नए मामलों में कमी आने लगी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटे में देश में 3 लाख 11 हजार 170 नए मामले सामने आए हैं। हालांकि मौत का ग्राफ अभी भी रोजाना करीब 4 हजार या इससे ऊपर ही है। पिछले 24 घंटे में ही देश में कोरोना से 4077 लोगों की मौत हुई है।