भारत के महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह का 91 वर्ष की उम्र में हुआ निधन , अस्पताल में ली आखरी सांस

मिल्खा के निधन पर उनकी बायॉपिक ‘भाग मिल्खा भाग’ (Bhaag Milkha Bhaag) करने वाले फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए एक इमोशनल नोट शेयर किया है।

इस नोट के साथ फरहान ने मिल्खा सिंह के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर भी शेयर की है। फरहान ने अपने नोट में लिखा, ‘बेहद प्रिय मिल्खा जी, मैं मन अभी भी यह स्वीकार नहीं कर पा रहा है कि आप नहीं रहे।

शायद यह मेरा जिद्दी स्वभाव है जो मुझे आपसे सीखने को मिला। वही जिद जिसमें दिमाग अगर किसी चीज को करने की ठान लेता है तो कभी हार नहीं मानता। और सच यह है कि आप हमेशा जीवित रहेंगे क्योंकि आप बड़े दिल वाले, लोगों को प्यार करने वाले, जमीन से जुड़े इंसान थे।

वही चार बार के एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता मिल्खा सिंह के निधन से सबको बड़ा झटका लगा है। ‘फ्लाइंग सिख’ के नुकसान पर खेल जगत से लेकर बॉलीवुड जगत तक के लोग सोशल मिडिया के जरिए शोक व्यक्त कर रहे हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र , और राष्ट्रपति ने भी उनको श्रद्धांजलि दी है। साथ ही बॉलीवुड के सेलेब्स ने भी अपने-अपने सोशल मीडिया अकाउंट्स के जरिए दुख व्यक्त किया।

फ्लाइंग सिख (Flying Sikh)’ के नाम से मशहूर भारत के महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह (Milkha Singh) का 91 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। 13 दिन पहले उनकी पत्नी निर्मल मिल्खा सिंह ने भी दुनिया को अलविदा कह दिया था।

खबरों के मुताबिक मिल्खा सिंह पिछले एक महीने से कोरोनावायरस से जंग लड़ रहे थे। वही बीते दिन उनकी तबीयत काफी खराब हो गई थी। बताया जा रहा है कि उन्हें बुखार आ गया था और उनका ऑक्सीजन लेवल भी काफी कम हो गया था। जिसके बाद उन्हें चंडीगढ़ के पीजीआई अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उन्होनें आखरी सांस ली।