इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की खराब शुरुआत, रोहित ने संभाली पारी, जड़ा अर्धशतक…

रोहित शर्मा ने बनाया निया रिकॉर्ड
इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की बल्लेबाजी जारी है। रोहित शर्मा पिच पर हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 18,000 रन पूरे कर लिए हैं। भारतीय बल्लेबाजों में रोहित से पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ही ऐसा कर पाए थे। केरल के एडीजीपी (कानून-व्यवस्था) एमआर अजित कुमार ने कहा कि एक व्यक्ति ने त्रिशूर ग्रामीण के कोडाकरा पुलिस स्टेशन में आत्मसमर्पण कर दिया है और दावा किया है कि यह उसी ने किया है। उसका नाम डोमिनिक मार्टिन है और उसका दावा है कि वह सभा के एक ही समूह से था। हम अभी इसकी पुष्टि कर रहे हैं। हम इस मामले के सभी पहलुओं पर गौर कर रहे हैं। विस्फोट हॉल के मध्य भाग में हुआ था।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत को लगा चौथा झटका, राहुल आउट, रोहित शर्मा क्रीज पर

भारत और इंग्लैंड के बीच लखनऊ में खेले जा रहे विश्व कप 2023 के मैच में खराब शुरुआत के बाद संभलती नजर आ रही टीम इंडिया को चौथा झटका लगा है। कप्तान रोहित शर्मा का साथ दे रहे केएल राहुल 39 रन पर आउट हो गए हैं। इस समय भारत का स्कोर 31 ओवर के बाद 131/4 है।

इंग्लैंड के खिलाफ भारत की खराब शुरुआत के बाद रोहित ने संभाली पारी, जड़ा अर्धशतक

लखनऊ के एकाना क्रिकेट स्टेडियम में इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप 2023 के मैच में भारत की खराब शुरुआत के बाद कप्तान रोहित शर्मा ने केएल राहुल के साथ टीम को संभालते हुए शानदार अर्द्धशतक जड़ा है। भारतीय टीम का स्कोर 30 ओवर के बाद 131/3 है।

रोहित शर्मा ने बनाया निया रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय टीम की बल्लेबाजी जारी है। रोहित शर्मा पिच पर हैं। उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 18,000 रन पूरे कर लिए हैं। भारतीय बल्लेबाजों में रोहित से पहले सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, राहुल द्रविड़ और सौरव गांगुली ही ऐसा कर पाए थे।

रोहित शर्मा को DRS ने बचाया

रोहित शर्मा तेज गेंदबाज मार्क वुड की गेंद पर आउट होने से बच गए। रोहित को मैदान के अंपायर ने एलबीडब्ल्यू आउट दे दिया था। इसके बाद रोहित शर्मा ने रिव्यू लिया, जो सफल रहा। 15 ओवर के बाद भारत का स्कोर तीन विकेट पर 55 रन है। रोहित शर्मा 37 और केएल राहुल 5 रन पर हैं।